
ऊना। स्थानीय बस अड्डे में मंगलवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान यूपी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो बस अड्डे के आसपास सफाई आदि करता था।
पुलिस के अनुसार बस अड्डे में 26 वर्षीय सुनील कुमार निवासी घाटी जिला बिजनौर, यूपी ने मंगलवार को बस अड्डे के एक कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह के वक्त साथी कर्मचारियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो युवक को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इसके तुरंत देर बाद स्थानीय पुलिस सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर मामले के संदर्भ में पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। जबकि परिजनों को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
