
नई दिल्ली: सहारा समूह ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष निवेशकों को करीब 10,000 करोड़ रुपये लौटाने संबंधी नया प्रस्ताव पेश किया है। सहारा ने कहा कि वह जून, सितंबर और दिसंबर में 3500 करोड़ रूपए की तीन किश्तों में भुगतान करेगा। शेष धनराशि का भुगता 31 मार्च, 2015 तक भुगतान कर देगा।
सहारा समूह ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि 3-4 कार्यदिवस के भीतर 2500 करोड़ रूपए का भुगतान कर देगा। वहीं मामले पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है।
