ऊना में 54 मतदान केंद्र अति संवेदनशील

ऊना(विवेक त्रिपाठी)उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक जैन ने कहा कि जिला ऊना में 3 लाख 63 हजार 764 सामान्य वोटर व 5027 सर्विस वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन्हें मिलाकर जिला में वोटरों की कुल संख्या 3 लाख 68 हजार 792 बनती है। सामान्य वोटरों में 1 लाख 86 हजार 654 पुरुष व 1 लाख 77 हजार 110 महिला वोटर होंगे। सर्विस वोटरों में 4168 पुरुष व 859 महिला वोटर होंगे। जिला में 508 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 112 मतदान केंद्र संवेदनशील व 54 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं।
उन्होंने कहा जिला में सौ फीसदी मतदाताओं के फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। कु टलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 74 हजार 38 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ऊना विधानसभा क्षेत्र में 73 हजार 592 मतदाता, हरोली विधानसभा क्षेत्र में 73 हजार 516 मतदाता, चिंतपूर्णी (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में 72 हजार 452 मतदाता और गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार 116 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के पास 760 ईवीएम उपलब्ध हैं, जो चुनाव के लिए पर्याप्त हैं। चुनाव प्रक्रिया में 2414 कर्मी तैनात होंगे जिनमें 508 प्रिजाइडिंग आफिसर, 1524 पोलिंग आफिसर व 409 रिजर्व कर्मी होंगे। इसके अलावा 30 मजिस्ट्रेट, 36 अधिकारी, 126 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी, 37 वीडियोग्राफर्स की सेवाएं ली जाएंगी। चुनाव में 215 माइक्रो आबजर्वर भी तैनात होंगे।

मतदान केंद्रों में 10 दिनों में बनेंगे रैंप
बैठक में डीसी ने जिला में उन सभी मतदान केंद्रों जहां रैंप सहित अन्य पानी, बिजली व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, वहां 10 दिनों के भीतर शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप बनाने व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए।

डीपीआरओ होंगे नोडल आफिसर
डीसी ने मीडिया कर्मियों को चुनाव संबंधित सूचनाओं के प्रेषण के लिए डीपीआरओ कार्यालय में मीडिया सेंटर स्थापित किया है। डीपीआरओ गुरमीत बेदी को नोडल आफिसर बनाया गया है। इस मीडिया सेंटर ने काम करना शुरू कर दिया है।

Related posts