
ऊना(विवेक त्रिपाठी)नंगल रोड पर सरकारी कॉलेज के समीप बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को रविवार देर रात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। चोर एटीएम से नकदी चुराने में कामयाब नहीं हो पाए। एटीएम तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार आधी रात को चोरों ने एटीएम में घुसते ही सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन काट दिया। एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया। एटीएम की कैश ट्रे में लगभग 8.57 लाख की राशि मौजूद थी।
चोर एटीएम मशीन के दो डोर तोड़ने में सफल रहे। कै श ट्रे को खोल नहीं पाए। एटीएम में चोरी के प्रयास की सूचना सोमवार सुबह एटीएम हाल के मालिक ने बैंक मैनेजर को दी। सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बैंक मैनेजर एसके हरित का कहना है कि चोरों ने एटीएम मशीन को काटने का प्रयास किया है। एटीएम को तोड़ने में वे असफल रहे। एटीएम में लगभग 8.57 लाख की राशि थी। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।
कोट्स……..
पुलिस ने एटीएम तोड़ने के संदर्भ में शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।
-अनुपम शर्मा, एसपी
