हाई वोल्टेज से जले विद्युत उपकरण

गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ में हाई वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण जल गए हैं। इंडक्शन चूल्हे, कंप्यूटर, टीवी आदि उपकरण खराब हुए हैं। दुकानदारों और कंप्यूटर संस्थानों में खासा नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों रमेश, विपन, करण, चमन लाल, ज्योति, अंजू शर्मा आदि ने बताया कि वोल्टेज बढ़ने के कारण उनके टीवी, फ्रिज, इंडक्शन चूल्हे, कंप्यूटर आदि जल गए हैं। एक निजी कंप्यूटर संस्थान में पांच कंप्यूटर खराब हो गए हैं। लोगों ने विद्युत बोर्ड कर्मचारियों से मांग की कि वोल्टेज समस्या का स्थायी हल किया जाए। पुरानी तारों को बदल कर नई तारें डाली जाएं ताकि भविष्य में नुकसान न उठाना पड़े। सब डिवीजन गलोड़ के सहायक अभियंता विनोद कंवर ने बताया कि कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। दो दिन पहले खराब केवल को बदल दिया गया है। शिकायत आती है तो जल्द समाधान किया जाएगा।

Related posts