आज पोलिंग बूथ पर जाना मत भूलना

शिमला(वीरेन्द्र खागटा)निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार रविवार को ब्लॉक लेवल अधिकारी सभी मतदान केंद्रों में मौजूद रहेंगे। सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कोई भी मतदाता बूथ पर जाकर सूचियों का निरीक्षण कर सकता है। इस दौरान स्थानीय लोग मतदाता सूचियों को लेकर आपत्तियां और दावे भी दर्ज करवा सकेंगे। पहली जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले यहां पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं। मतदाता सूचियों में नया नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म नंबर छह भरा जाएगा। किसी क्षेत्र से अपना नाम कटवाकर दूसरी जगह पंजीकृत करवाना है तो फार्म नंबर सात भरा जाएगा। वोटर आई कार्ड में कोई गलती है तो फार्म नंबर आठ भर कर गलती ठीक करवाई जा सकती है। मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर मतदाता अपने दावे और आपत्तियां भी मौके पर दर्ज करवा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा से अधिक से अधिक मतदाताओं से पोलिंग बूथ पर पहुंचने की अपील की है।

Related posts