
कुल्लू(भाग सिंह) कुल्लू के अमित गौड़ को एनएसयूआई के प्रदेश सचिव चुने जाने पर एनएसयूआई ने खुशी जाहिर की है। महाविद्यालय कुल्लू में एनएसयूआई ने अमित गौड़ का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व कैंपस उपाध्यक्ष मनीष कश्यप, जिला महासचिव अदीत,
शिवम, सोमदेव, राज कश्यप, प्रदीप, नरेंद्र ठाकुर, संदीप जोशी, तुषार कटोच, सुनील दत्त, दिनेश, रोशनी, अनामिका, नेहा, डिंपल, तनुजा, सोनिया, इंद्रदेव, शेरप, सूरज, अश्विनी, विजय सोनी आदि ने अमित गौड़ को प्रदेश सचिव बनने पर बधाई दी। अमित गौड़ ने प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष रिंपल चौधरी और मनाली युकां कांग्रेस अध्यक्ष हीरा लाल विभु को जीत का श्रेय दिया है।
लोगों का दर्द नहीं देखते विधायक : भाजपा
केलांग। लाहौल भाजपा के जिला महामंत्री अजय बौद्ध, उपाध्यक्ष सतप्रकाश, मंडलाध्यक्ष नवांग सोनम चर्चिपा, जिला प्रवक्ता श्याम नलवा तथा पंचायत समिति लाहौल के उपाध्यक्ष तंजिन नोरबू ने कहा कि स्थानीय विधायक रवि ठाकुर को लाहौल की आम जनमानस का दर्द नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि गौंधला, रावा सहित लाहौल-स्पीति के तमाम हेलीपैड में नियमित उड़ान की मांग को गंभीरता से लिए जाने की मांग भाजपा ही नहीं बल्कि क्षेत्र की आम जनता भी कर रही है। उड़ानों के अनियमित होने के विरोध में भाजपा का क्रमिक अनशन बुधवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया है। लाहौल के लोट में भाजपा का राजीव, किशन लाल बैठे तो वहीं कुल्लू के ढालपुर में भाजपा कार्यकर्ता शमशेर गलवा और राजेंद्र अनशन पर बैठे रहे।
