कल कांग्रेस कमेटी बनाएगी रणनीति

केलांग। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की धर्मशाला में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने जिला लाहौल-स्पीति से बाहर रह रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि छह मार्च को भुंतर के ट्राइबल भवन में होने वाली बैठक में भाग लें।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पीसीसी के उपाध्यक्ष अमरनाथ विद्यार्थी करेंगे। सहगल ने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों तथा फ्रंटल विंग के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताआें से अपील की है कि इस बैठक में उपस्थिति दर्ज करवाएं। विधायक रवि ठाकुर ने भी सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस बैठक में जरूर भाग लें, जिससे सभी की राय से इस रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जा सके।

Related posts