
कुल्लू(भाग सिंह) सैंज में निमार्णाधीन बिजली प्रोजेक्ट में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सरिया लेकर आ रहे ट्राले से लाखों का सरिया गायब हो गया है। पुलिस ने प्रोजेक्ट प्रबंधन की शिकायत पर भादंसं की धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दिए शिकायत पत्र में सैंज प्रोजेक्ट प्रबंधन ने कहा है कि 27 फरवरी को सरिया से लदा हरियाणा का ट्राला 20 टन लोहे की छड़े लेकर प्रोजेक्ट साइट की ओर ले जा रहा था। जब वह शैंशर में डैम साइट पर बने माप तोल की मशीन पर ट्राले गए तो घर में करीब 17 टन एमएस रोड गायब थी। गायब हुए लोहे की छड़ों की कुल कीमत करीब साढे़ आठ लाख रुपये है।
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस केस से जुड़े हुए सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ट्राला चालक से कड़ी पूछताछ कर रही है तथा क्षेत्र के आस-पास की छानबीन कर रही है। मामले की छानबीन का जिम्मा हेड कांस्टेबल सेस राम को सौंपा गया है।
