बढ़ी पर्यटकों की अठखेलियां

पलचान (मनाली)(सरिता) मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में पूरे साल भर पर्यटकों का खूब जमावड़ा लगा रहता है। इन दिनों भी बर्फ के बीच अठखेलियां करने के लिए सोलंगनाला में काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। देश-विदेश के पर्यटक पैरा ग्लाइडिंग, बर्फ पर स्केटिंग और घुड़सवारी समेत अन्य कई प्रकार की खेलों का आनंद लेते हैं। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटन नगरी मनाली मे मई-जून के महीने में पर्यटकों का भीड़ यहां उमड़ती है और यहां पर विभिन्न प्रकार की साहसिक खेलों का पर्यटक आनंद लेते हैं।
पलचान पंचायत के पूर्व उपप्रधान और सोलंग के रहने वाले देवी चंद ठाकुर, टिकम राम ठाकुर, राजकुमार, अशोक शर्मा, मनोज कुमार, झाबे राम और डिणे राम के अनुसार मनाली से सोलंग तक सड़क चौड़ी होने से पर्यटकों को सुविधा मिल रही है और इन दिनों पर्यटक सोलंग नाला की ओर रुख कर रहे हैं। सोलंगनाला में करीब दो फुट तक बर्फ पड़ी हुई है और सैलानी जमकर अठखेलियां कर रहे हैं। इससे यहां पर पर्यटन के कारोबार से जुड़े सैकड़ों व्यवसायी खुश हो गए हैं। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि मौसम खुलते ही मनाली में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी।

Related posts