लालसिंगी में 20 झुग्गियां जलीं

ऊना(विवेक त्रिपाठी) शहर में पुराना होशियारपुर रोड पर मंगलवार दोपहर 20 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इससे झुग्गियों के अंदर रखा अधिकतर सामान जल गया। आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी केएल बैरी ने कहा कि जांच शुरू कर दी है। आग लगने से प्रवासियों के कपड़े, राशन और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर लालसिंगी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय सभी कामगार काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे और आशियानों में बच्चे ही थे। आग की लपटें देख प्रवासी सुरक्षित क्षेत्रों की ओर भागे। जिसके पास जो कुछ हाथ में आया वह उसे लेकर भाग निकला। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो और भी नुकसान हो सकता था।
घटना की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
-केएल बैरी, थाना प्रभारी

Related posts