बिलासपुर में ‘वोटर लिस्ट अपडेशन कैंप’ आज

बिलासपुर। (सोनू शर्मा) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नए मतदाताओं के लिए खास अभियान छेड़ने जा रहा है। ‘वोटर लिस्ट अपडेशन कैंप’ के नाम से इस अभियान का बिलासपुर में मंगलवार को आगाज हो जाएगा। इसके तहत स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नए मतदाताओं का पंजीकरण करवाया जाएगा।
‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के बाद ‘अमर उजाला’ नए वोटरों का पंजीकरण करवाने के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। बिलासपुर में इस कार्यक्रम के तहत बिलासपुर कॉलेज में एक कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में इलेक्शन कार्यालय की ओर से कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। मौके पर ही नए युवा मतदाताओं का पंजीकरण होगा। इसके लिए मतदाता को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज के फोटो, आयु प्रमाण पत्र (स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट या अन्य जिसमें उम्र का जिक्र हो), मतदान क्षेत्र का प्रमाण पत्र (राशनकार्ड या अन्य प्रमाण पत्र जिसमें पूरा स्थाई पता हो) लाना होगा।

Related posts