हरोली को तहसील कल्याण अधिकारी

हरोली (ऊना)।(विवेक त्रिपाठी) उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली में नवसृजित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। तहसील कल्याण अधिकारी का कार्यालय खुलने से अब विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए हरोली हलके के लोगों को ऊना नहीं जाना पड़ेगा। उद्योग मंत्री ने पहले दिन ही गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 36 पात्र लोगों को गृह निर्माण के लिए 27 लाख रुपये की राशि वितरित की। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 20 लोगाें को सवा पांच लाख रुपये के चैक व 19 महिलाओं को सिलाई मशीनें भी प्रदान कीं। उद्योग मंत्री ने कहा कि बहुत कम विधायक अपनी उपलब्धियों में यह गिना पाते हैं कि सरकार से वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न योजनाएं मंजूर करवा कर लाए हैं। उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होंने पिछले 14 माह के दौरान केंद्र सरकार से अपने चुनावी क्षेत्र हरोली के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं मंजूर करवाने के साथ-साथ अनेक तोहफे जनता के लिए लाए हैं। कहा कि 922 करोड़ की स्वां तटीकरण योजना से हरोली हलके में भी स्वां की सभी सहायक खड्डें चैनालाइज होने जा रही है। सिंगा व बाथू के बार्डर पर 300 करोड़ का फूड पार्क बन रहा है। सलोह के लिए केंद्र से 122 करोड़ की ट्रिप्पल आईटी व केंद्रीय विद्यालय मिला है। हरोली में साढ़े पांच करोड़ से केंद्र ने मॉडल हेल्थ रिसर्च यूनिट प्रदान किया है। बीत एरिया के लिए केंद्र ने 28 करोड़ की सिंचाई योजना मंजूर की है।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक ठाकु र, जिला कांग्रेस लीगल सैल के संयोजक वीरेंद्र मनकोटिया, खादी बोर्ड के निदेशक पवन ठाकुर, खादी बोर्ड के निदेशक सतीश बिट्टू, बीडीसी के उपाध्यक्ष अश्विनी जसवाल, जिला परिषद सदस्य दर्शना कुमारी, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुरेखा राणा, सैनिक बोर्ड के निदेशक कै . शक्ति चंद, कांगड़ के प्रधान विनोद बिट्टू, सिंगा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र चड्ढ़ा, घालूवाल की प्रधान राजकुमारी, ललड़ी की प्रधान सुखविंद्र, हरोली युवा कांग्रेस अध्यक्ष नक्षत्र सिंह, संदीप अगिभनहोत्री, एसडीएम धनवीर ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी शशि बिजलवान, हरोली के तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल व ऊना की तहसील कल्याण अधिकारी सरोल पाठक, दुलैहड़ के प्रधान सुभाष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts