
सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगी) जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने की। बैठक में पिछले साल जून माह में हुई लगातार बारिश से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नकदी फ सलों, सेब के बगीचों, घरों तथा खेतों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत राशि देने की रूपरेखा तैयार की गई। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से मिली राहत राशि को सरकार की ओर से बनाए गए नियमों के अनुसार लोगों में बांटा जाएगा। इस मौके पर उनके साथ सदस्य सचिव एवं उपमंडल अधिकारी कल्पा प्रशांत देष्टा, उपनिदेशक उद्यान विभाग एके मिश्रा, कृषि विभाग के उपनिदेशक पीसी ठाकुर, एर्क्सईएन कल्पा एसपी नेगी, एक्सईएन भावानगर हंसराज भारद्वाज, तहसीलदार सांगला राजपाल भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद थे।
