
डलहौजी (चंबा) स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने डलहौजी के गांधी चौक में हिमाचल प्रदेश सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नव निर्मित शिकायत कक्ष व जेई कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले गांधी चौक पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशा कुमारी का स्वागत किया। लगभग छह लाख तीस हजार की लागत से तैयार इस नवनिर्मित दो मंजिला भवन में शिकायत कक्ष,पानी का बिल जमा करवाने की सुविधा व जेई कार्यालय के अलावा चौकीदार के लिए रिहायश भी मौजूद है। इस अवसर पर विधायक आशा कुमारी ने कहा कि इस भवन के गांधी चौक में बनने से लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को शिवरात्रि पर्व की मुबारकबाद भी दी व गांधी चौक स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर एसडीएम मलूक सिंह, एसई विद्युत बोर्ड डी नरयाल, तहसीलदार डा. सुरेंद्र ठाकुर, कैप्टन एनएस भंडारी, नवदीप भंडारी, एक्सईएन एलएस ठाकुर, आरके ठाकुर, डा. विपिन ठाकुर, विनय महाजन, परमजीत सिंह, नीरज शर्मा, रवि खन्ना, बिशन लाल, मंजीत सिंह, रामपाल, नीरज महाजन व नायब तहसीलदार एमएस राणा के अलावा अन्य सरकारी अधिकारी व गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
