फर्जी दस्तावेजों से ले लिया लोन

कुल्लू।(भाग सिंह) कुल्लू में चार लोगों के खिलाफ बैंक में जाली दस्तावेज पेश कर लोन लेने का आरोप है। इन आरोपियों ने जाली दस्तावेज पेश कर बैंक से कर्ज ले लिया। इस मामले में पुलिस ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यूनियन बैंक सरवरी कुल्लू के मैनेजर राकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि कराड़सू के चार लोगों ने जमीन के नकली दस्तावेजों में जमाबंदी और पर्चा पेश कर 15 लाख रुपये का बैंक से लोन लिया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि यह लोन उन्होंने वर्ष 2006-07 के दौरान लिया था। लेकिन, जब दस्तावेजों की जांच की गई तो उनकी ओर से पेश किए गए सभी दस्तावेज जाली पाए गए हैं। इसके चलते उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। उधर, डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर कराडसू के मदन लाल, सोहन लाल, कर्म चंद और भोले राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 478 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Related posts