
बडूही (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबेहड़ा धीरज में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की खूब धूम रही। समारोह में चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुशील पुंडीर ने की। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है। जिसके चलते प्रत्येक स्कूल में आधारभूत ढांचा एवं शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। वहीं भाजपा सरकार की ओर से बंद किए 205 स्कूलों को प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से फिर से शुरू कर छोटे-छोटे बच्चों को घर द्वार पर शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद प्रधानाचार्य रतन चंद राणा ने वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। मुख्य अतिथि ने खेल, शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। होनहार छात्रों दीक्षा, सुरभि, अजय, पूजा, अनीता, अशोक, रीता, दीप, अंजना, पूजा, नेहा, दीक्षा, अंकुश, नवनीत, रवि, आशमा, दीक्षा, राजिंद्र, ऋषभ, अजय, नितीश, रजत, पायल, अक्षित, सुकांत, ज्योति को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भारत स्काउट एंड गाइड के आठ बच्चों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। स्कूली छात्रों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पंचायत प्रधान जगदीश शर्मा, विजय शर्मा, सोहारी के उपप्रधान पूर्ण शर्मा, अल्पसंख्यक सैल के जिला अध्यक्ष दिल मोहम्मद, समाजसेवी मनोहर लाल शर्मा, जसवीर सिंह, हरिंद्र भारद्वाज, जीएस राणा, आत्मा राम, जान मोहम्मद, वीना देवी, बस्मा बीवी, पुष्प देवी, पंकज कुमार, दलवीर सिंह, राकेश शर्मा, संजीव कुमार, लेखराज शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
