
कुल्लू। कुल्लू जिला सड़क परिवहन जनहित विकास समिति की बैठक 26 फरवरी को विकास भवन भुंतर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान विकास जनहित समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद प्रतिभा से मिलेगा और उनके समक्ष इलाके के मुद्दे रखेगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व बागवानी मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर करेंगे।
समिति के महासचिव सुखदास नैयर और हीरा लाल कौशल ने बताया कि इस दौरान सांसद के समक्ष आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में उन्हें पूर्ण समर्थन देने की बात को दोहराया जाएगा। समिति इस दौरान शारणी-पीणी सड़क के लिए कुछ मशीनरियां नदी के पार पहुंचने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी आभार जताएगी। इसके अलावा समिति सांसद से त्रैहण-नरोगी सड़क का कार्य तुरंत आरंभ करवाने की भी सिफारिश करेगी। समिति क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रही डाक्टरों की कमी को भी अवगत करवाएगी। आज होने वाली समिति की बैठक में भी कुल्लू जिला के लोगों की समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें हल करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
