
कुल्लू। अब लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाने का नया फार्मूला तैयार किया है। जिस तरह सरकार गीत संगीत के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देती है। उसी तर्ज पर अब लोगों ने भी नेताओं को गीतों के माध्यम से अपनी समस्याएं बताने का तरीका खोज लिया है। सांसद प्रतिभा सिंह के कुल्लू दौरे के दौरान सेऊबाग में हुए एक समारोह में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में शरीक हुए कलाकार ऑल इंडिया रेडियो में गायकी का नाम कमा चुके धर्मेंद्र शर्मा के कानों में जाकर सुनाया। धर्मेंद्र शर्मा ने लोगों की फरियाद और लगघाटी से होकर कुल्लू – जोगिंद्रनगर रेल लाइन का कार्य जल्द आरंभ करने की मांग कुल्लवी गीत ..‘कुल्लू न जोगिंद्रनगर तैई लोड़ी निकली रेल’ गीत के माध्यम से सांसद के समक्ष रखी। वहीं, सरकार के विकासात्मक कार्यों का भी गीत में जिक्र किया गया। सांसद प्रतिभा सिंह ने करीब पांच मिनट गीतों के माध्यम से समस्याएं सुनीं। इस दौरान बीच-बीच में तालियों की गड़गड़ाहट भी होती रही। सांसद प्रतिभा सिंह गीत सुनकर मुस्कराहट के साथ मांग को सिरे चढ़ाने का इशारा किया। वहीं मनाली विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी भी धर्मेंद्र शर्मा की प्रस्तुति को सराहा।
