ऊना कालेज में भंगड़ा-नाटी पर झूमे

ऊना। पीजी कालेज ऊना में केंद्रीय छात्र संघ की ओर से करवाए गए सांस्कृतिक समारोह के अंतिम दिन छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाई। समारोह में राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं गगरेट विस विधायक राकेश कालिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जिला एनएसयूआई इकाई, एससीए, कालेज की ओर से प्राचार्य डा. एसके चावला, आरटीए सदस्य दीपक लट्ठ एवं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष करुण शर्मा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।
एमसीए के छात्रों ने नाटी, एमबीए के छात्रों ने भंगड़ा, जगदीप सिंह ने सोलो डांस, गुरदीप सिंह ने वेस्टर्न डांस सहित अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने रैंप पर मॉडलिंग कर खूब समां बांधा। साथ ही समारोह में छात्रों ने ब्लू आइज…, रोहडू जाणा मेरी अमिए , पूजा किंवे आ… सहित अन्य गीतों पर प्रस्तुतियां पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। समारोह के समापन पर मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को स्मृति स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एनएसयूआई एवं कालेज प्रशासन की तरफ से मुख्यातिथि को विशेष स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय जगोता, एससीए अध्यक्ष अजय, जिला एनएसयूआई प्रभारी एवं युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिनव, प्रो. पीएस चंदेल, प्रो. रविराज, प्रो. मीता, प्रो. सुमीक्षा, प्रो. इंदू, प्रो. पुनीत कंवर, प्रो. शशि कंवर, प्रो. अश्वनी पटेल, प्रो. प्रभाकर, प्रो. सोफिया प्रभाकर, प्रो. पवन, प्रो.रमन, प्रो. सत्तपाल सिंह, प्रो. भगवान दास, प्रो. सोनिका सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इनसेट
आडिटोरियम का मामला सीएम से उठाएंगे
राकेश कालिया ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन के लिए 51 हजार रुपये की राशि देने का ऐलान किया। साथ ही एससीए को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या को शीघ्र हल किया जाएगा। कालेज में आडिटोरियम बनाए जाने की मांग को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ध्यान में लाया जाएगा।

Related posts