हरोली पुलिस ने तीन संदिग्ध धरे

दुलैहड़ (ऊना)। पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उनसे पुलिस पूछताछ जारी है। पुलिस ने इन आरोपियों से एलईडी, टीवी समेत इलेक्ट्रानिक्स का कुछ अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि थाना हरोली के अंतर्गत 30 नवंबर 2013 को रामपाल निवासी पड़ौरी बीत तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। राम पाल करीब 11 वर्ष से दुलैहड़ में चौधरी इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान करता है। 29-30 नवंबर की रात को इसकी दुकान से चोरों ने सेंध लगाकर दुकान के अंदर से तीन सैमसंग के एलईडी, एक टीवी, वाशिंग मशीन, इंडक्शन कु कर व माइक्रोवेव ओवन चुराए। थाना हरोली में इस घटना को लेकर मामला दर्ज है। मामले के जांच अधिकारी थाना प्रभारी हरोली हरजीत सिंह हैं। रविवार को इस मामले में विकास सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी बीनेवाल थाना गढ़शंकर, जिला होशियापुर, नवदीप कु मार उर्फ लाडी पुत्र रमेश कु मार निवासी कु लग्रां थाना नंगल जिला रोपड़ और उपेंद्र सिंह उर्फ पिंकी पुत्र बलदेव सिंह निवासी भडियारां तहसील हरोली जिला ऊना को गिरफ्तार किया गया है। इनसे एक एलईडी सैमसंग, एक एलईडी एलजी, दो इंडक्शन कु कर और एक स्कैनर रिकवर किया गया। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियाें को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। इनकी अन्य चोरी की वारदातों में संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है।

Related posts