
धर्मशाला। ..किस तरह भूलेगा दिल, उनका ख्याल आया हुआ.. नूरजहां की गजल की प्रस्तुति देते हुए बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूनम ने खूब समां बांधा। गजल के बोल सुनते ही हर कोई उस पर गुुनगुनाने लगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को एससीए के स्वर-संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा रोहन ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डा. सीडी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पहले दिन एकल गान, एकल डांस, स्पॉट पेंटिंग, रंगोली, भाषण और काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ पर एकल गान प्रतियोगिता में पूनम, विवेक, नवीन, अंजली और रेखा ने प्रस्तुति देते हुए खूब तालियां बटोरीं। वहीं, एकल डांस प्रतियोगिता में मनी गुप्ता, सारिका, ऋतंभरा धीमान, राजेश्वरी, शगुन, रजनी, अभिषेक और तनु राधा ने मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए वाहवाही लूटी। भाषण में सतीश ठाकुर, अर्चना, अवकांक्षा गौतम, नितिन, नीलम, मुनीष, मोनाल और टीना शर्मा ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। काव्य पाठ में अर्चना, अलंकार, पूजा, कार्तिक, काजल, संजीव, जमुना, नितिन, अग्रजा, मनीष, नीलम, स्मिता और सविता ने प्रस्तुति दी। कालेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा, एससीए उपाध्यक्ष मनदीप कौर, सचिव अरुण कुमार और सहसचिव सौरभ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मौके का फायदा उठाएं युवा : एडीसी
एससीए के कार्यक्रम स्वर-संवाद में मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त रोहन ठाकुर ने कहा कि युवाओं को मौके का फायदा उठाना चाहिए। जीवन में मौके कम ही मिलते हैं। हर युवा को हर अवसर के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
आज होंगी ग्रुप डांस प्रतियोगिताएं
राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को एससीए के स्वर-संवाद कार्यक्रम में मेहंदी, एकल लोक गीत, म्यूजिकल चेयर, फैंसी ड्रेस, मटका फोड़ और सामूहिक नृत्य के अलावा छात्र संघ की ओर से एकांकी एवं वाद्य वृंद की गेस्ट आइटम की प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन सुबह के सत्र में सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. अम्बा प्रसाद मुख्यातिथि होंगे। समापन पर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बलवीर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम के पहले दिन पूर्व प्राचार्य प्रो ललित मोहन शर्मा, उप प्राचार्य वंदना भडवार, डा. सतीश ठाकुर, डा. नरेश शर्मा, प्रो. अमरीश घेई, प्रो. वीना मनकोटिया, प्रो. सविता, डा. संजय शर्मा, डा. एनएन शर्मा, डा. मदन गुलेरिया, प्रो. एसके सोनी, संजीवना कटोच, प्रो. सुभ्रा गुप्ता, विश्वजीत और देशराज मोहन उपस्थित रहे।
