डिटेन सिस्टम हो लेकर छात्र उग्र

रोहडू।(सुंदर औक्टा )बहु तकनीकी संस्थान रोहडू के छात्रों के समर्थन में एसएफआई खुलकर सामने आई है। एसएफआई ने डिटेन सिस्टम का विरोध किया है। एसएफआई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम रोहडू यशपाल सिंह वर्मा से मिलकर डिटेन हो रहे छात्रों को राहत देने के लिए प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है।
एसएफआई रोहडू इकाई के अध्यक्ष रमन थारटा, सचिव पवन शर्मा, प्रेस सचिव अनिल वर्मा, वीरेंद्र, चंद्रकांत वर्मा, सरताज जितान, विक्रम आदित्य, प्रतिमा, मुकेश धांटा और पवन ब्राक्टा के अनुसार एसडीएम से मिलकर छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपयोगी कदम उठाने की मांग उठाई गई है। बहु तकनीकी संस्थान के प्रधानाचार्य ने 40 से अधिक छात्रों को कॉलेज से निकालकर हास्टल खाली करने के निर्देश दे दिए हैं। ऐसे में अब छात्रों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं अन्य जिलों के बहु तकनीकि संस्थानों में डिटेन सिस्टम को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसलिए एसएफआई ने मांग है कि कि छात्रों को कक्षाएं लगाने की अनुमति दी जाए और छात्रों को डिटेन न किया जाए। बहु तकनीकी संस्थान के छात्रों के भविष्य को खतरे में न डाला जाए।
एसडीएम रोहडू यशपाल सिंह वर्मा ने आश्वासन दिया है कि छात्रों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध में तकनीकी शिक्षा निदेशक को भी पत्र भेजा गया है। एसएफआई ने चेतावनी दी कि अगर डिटेन सिस्टम से छात्रों को राहत नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा।

Related posts