
राजपुर (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पांवटा साहिब श्रवण मांटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2014-15 के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजपुर का अनुमानित 3690360 का बजट पास किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पांवटा ने स्थानीय पटवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की जमीन पिछले तीन दशकों से स्वास्थ्य विभाग के नाम दर्ज नहीं हो सकी है। बैठक में जमीन दानकर्त्ता मामचंद गोयल ने भी इसे दो दिन के भीतर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने का आश्वासन दिया।
बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर डॉ. केके पराशर, रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डॉ. अजय देयोल, सीडीपीओ पांवटा मदन चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी कृष्णा वर्मा, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, पांवटा सुमन गुप्ता, प्रधान राजपुर बाला देवी, उपप्रधान राजपुर अनुज भंडारी, प्रधान व्यापार मंडल राजपुर बुध प्रकाश गोयल, सीएम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
