तेज रफ्तार कार ने राहगीर रौंदा

बड़ूही (ऊना)। क्षेत्र के भैरा में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। उसे नाजुक हालत में लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कार चालक फरार है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वतन चंद निवासी लोहारली मंगलवार देर शाम भैरा में बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अंब की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। जिससे वतन चंद गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवार शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए, 201 एवं 187 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts