आनी के कई इलाकों में पांच दिन से बत्ती गुल

आनी(कुल्लू)। आनी क्षेत्र के लोग बिजली के अघोषित कटाें से परेशान हैं। यही नहीं क्षेत्र के कई इलाकों में जहां पांच दिन से बिजली ठप है। वहीं, क्षेत्र के हर इलाकों में बिजली के घंटाें कट लग रहे हैं। आनी खंड के कोहिला गांव में पांच दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। यहां के पंचायत समिति सदस्य गीता राम ठाकुर का कहना है कि यहां बिजली का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले का जला है। इसे अभी तक नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि वीरवार को गांव वाले बिजली कार्यालय में धरना देंगे। वहीं बिनन गांव के मोहन लाल ठाकुर कराणा के पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार का कहना है कि बिजली के अघोषित कटाें से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि शाम 7 बजे से साढ़े नौ बजे तक तो बिजली उनके क्षेत्र में पूरी तरह से ठप थी, जबकि बुधवार को भी पूरे दिन भर बिजली ने परेशान किया।
इस बारे में बिजली बोर्ड आनी के एसडीओ विपिन कुमार नेगी का कहना है कि कोहिला में अभी दो तीन दिन और दिक्कत रहेगी, आज ही वहां के लिए ट्रांसफार्मर भेजा है इसे सही होने में दो दिन लगेंगे, जबकि अघोषित कटों के बारे में उन्होंने कहा कि आजकल 66 केवी में खराबी है। उधर, एक्सईएन इलेक्टिकल सिस्टम कोटला के राजेंद्र शर्मा का कहना है कि मंगलवार की शाम आई तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए कुमारसैन से बार-बार कट लगे थे।

Related posts