मनरेगा व विकास कार्यों पर हुई चर्चा

कुल्लू। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन लाहौल-स्पीति की जन आवाज संगोष्ठी का आयोजन डीआरडीए भवन कुल्लू में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिस्सू वार्ड जिला परिषद सदस्य प्रेम चंद ने की। संगोष्ठी का आगाज राजीव गांधी पंचायत राज संगठन मंडी लोकसभा के संयोजक हरिचंद शर्मा ने किया।
उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के माध्यम से सुझावों के अनुसार पंचायती राज संगठनों को मजबूत करना है। इन्हीं सुझावों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंचायती राज संगठन का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। बैठक में मनरेगा या अन्य विकास योजनाएं केंद्र या राज्य स्तर पर न बनाकर क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को खंड स्तर पर तैयार किए जाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा ग्राम सभाओं में संबंधित विभाग की हाजिरी सुनिश्चित और ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों के साथ व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को भी पुरस्कृत करने के बारे में विचार किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शशि किरण, तेंजिंन डोलमा, बीडीसी सदस्य सिस्सु वार्ड नीला देवी, पूर्व प्रधान छेरिंग डोलमा, छेवांग छोक्टुप, प्रधान दारचा पंचायत छेरिंग फुंचोग, उप प्रधान कर्मा के अलावा पंचायतों के वर्तमान और पूर्व सदस्यों ने भाग लिया।

Related posts