
ऊना। खबर छपते ही बिजली बोर्ड हरकत में आया और ट्रांसफार्मर की खुली तारों के लिए बाक्स लगा दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
नगर परिषद ऊना के वार्ड 10 स्थित बैहली मोहल्ला के गुरु रविदास मंदिर परिसर में विद्युत बोर्ड की ओर से लगाए गए ट्रांसफार्मर को बिजली सप्लाई के लिए लगाई गई तारें दुर्घटनाओं को न्योता दे रही थीं। इस लापरवाही को 15 फरवरी के अंक में ट्रांसफार्मर की खुली तारें खतरा… शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। हजारों वोल्ट के करंट की तारों को खुला छोड़ने हादसों को का खतरा था। कई बार स्थानीय लोगों ने भी बोर्ड के अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा। बोर्ड कर्मचारियों की ओर से ट्रांसफार्मर को बाक्स नहीं लगाया था। जबकि तारें भी बाहर ही खुले में छोड़ी गई थीं। खबर छपते ही बोर्ड हरकत में आ गया और रविवार को तुरंत बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच ट्रांसफार्मर की सभी तारों को व्यवस्थित किया और बाक्स में फिट कर दिया है। उधर विद्युत बोर्ड के एसडीओ मस्त राम शर्मा ने बताया कि बैहली मोहल्ले में ट्रांसफार्मर की समस्या को सुलझा दिया गया है। सभी तारों को व्यवस्थित कर ट्रांसफार्मर के बक्से को भी बंद कर दिया गया है।
लोग बोले,
हादसे को न्योता दे रही ट्रांसफार्मर की खुली तारों की समस्या का हल होने पर बैहली मोहल्ला के निवासियों में मोहन लाल, नसीब चंद, निर्मल दास, धर्म चंद, कमल देव, तरसेम चंद, सुच्चा सिंह, गणेश कुमार, हरमेश लाल, पूर्ण सिंह, देसराज, हैप्पी, पवन कुमार, अजय कुमार एवं बाबा राम किशन ने खुले में छोड़ीं तारों को कवर करने का आभार जताया है।
