लालबत्ती जब्त कर 500 का चालान

भरवाईं (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर के समीप ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली की एक लालबत्ती स्कोडा कार का चालान काटा है। गाड़ी के मालिक ने गाड़ी को नो पार्किंग जोन में खड़ा किया हुआ था। कथित वीआईपी गाड़ी का मालिक अपने आप को दिल्ली के डीआईजी का रिश्तेदार बता रहा था। पूछताछ के दौरान वह पुलिस प्रभारी से अभद्र व्यवहार करने लगा। इतने में बाजार में श्रद्धालु और स्थानीय दुकानदार इकट्ठे हो गए। इसी दौरान व्यक्ति मोबाइल पर किसी से बात कर ट्रैफिक प्रभारी को देख लेने की धौंस दिखाने लगा। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी चमनलाल ने जब कथित वीआईपी से लालबत्ती लगाने संबंधी कागजात मांगे तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस प्रभारी ने मौके से लालबत्ती जब्त कर 500 रुपये का चालान काट दिया।

Related posts