
आनी (कुल्लू)। बारिश और बर्फबारी के कारण क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। जलोड़ी जोत में करीब तीन फुट ताजा हिमपात होने की सूचना है। ऐसे में अब पुरानी बर्फ को मिलाकर यहां करीब पांच फुट से अधिक बर्फ जमा हो चुकी है। वहीं, खनाग में दो फुट बर्फबारी हुई है। ऐसे में ऊंचाई वाले सभी रूट प्रभावित हुए हैं। अड्डा प्रभारी टीसी वर्मा का कहना है कि गत रात सभी बसें निकाल दी गई हैं। जबकि आठ ग्रामीण रूट प्रभावित हो गए हैं। यहां आधे रास्ते तक ही बसें जा रही हैं।
