अलग-अलग हादसों में दो की मौत

कुल्लू। पतलीकूहल क्षेत्र में एक तेजरफ्तारी वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नग्गर के घुड़दौड़ के समीप एक तेजरफ्तार वाहन ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर में राहगीर होत राम बुरी तरह घायल हो गया। होत राम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, दूसरे मामले में बंजार के बठाहड़ क्षेत्र के गढ़ियाल गांव निवासी खेमराज की पांव फिसलने से मौत हो गई। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बंजार में पांव फिसलकर हुई युवक की पहचान 36 वर्षीय खेमराज के रूप में हुई है।

Related posts