
ऊना। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है और उसी कड़ी में ऊना ब्लॉक में बूथ कमेटियों का नए सिरे से गठन किया जा रहा है। बुधवार को एनएसी मैहतपुर बसदेहड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना के प्रधान हजारी लाल धीमान की अध्यक्षता में भी बूथ कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें बूथ नंबर बूथ नंबर 78 से अमरीक सिंह को अध्यक्ष, प्रीतपाल सिंह को उपाध्यक्ष एवं ऊषा रानी, विनय शर्मा और जोगिंद्र लाल को सदस्य बनाया गया है। वहीं बूथ नंबर 79 में अश्वनी कुमार को अध्यक्ष, सोहन लाल को उपाध्यक्ष एवं शकुंतला रानी और शमशेर को सदस्य चुना गया। 80 में प्रेम कुमार को अध्यक्ष, कृष्ण जसवाल को उपाध्यक्ष, भवनदीप ठाकुर, प्रमेंद्र, जसवीर ठाकुर को सदस्य चुना गया है।
इसी प्रकार बूथ नंबर 81 से सुभाष चंद को अध्यक्ष, अशोक कुमार को उपाध्यक्ष एवं सदस्यों में मनोहर लाल और निशा देवी को शामिल किया गया। इसके अलावा बूथ नंबर 82 से रामपाल धीमान को अध्यक्ष, अभिमन्यु भारद्वाज को उपाध्यक्ष करनैल सिंह और आरती को सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। बूथ नंबर 83 से सौरभ भारद्वाज को प्रधान, अजैब सिंह को उप प्रधान एवं शुभम, नीलम और लक्की अटवाल को सदस्यों के रूप में शामिल किया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस एवं बूथ कमेटी के अधिकारी वर्ग ने कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ऊना के प्रधान हजारी लाल धीमान ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्तायों से प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह की 16 फरवरी को दुलैहड़ में होने जा रही रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 13 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर लगने वाले मतदाता मेले में भी भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्र के उन सभी नागरिकों को, जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, को भी मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना के प्रधान हजारी लाल धीमान के साथ उप प्रधान राजकुमार, सेक्रेटरी कुमार गौरव, शहरी इकाई के प्रधान सोमनाथ राणा सहित कई अन्य कांग्रेस उपस्थित रहे।
