पेंशनरों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन की जिला इकाई ने पेंशनर कर्मचारियों को 10 फीसदी डीए सहित पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने का स्वागत किया है। संगठन के प्रधान योगराज गुप्ता, महासचिव दलीप सिंह वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. आर अत्री, ओमलता कालरा, कर्णवीर अग्रवाल, माता राम ठाकुर, रणवीर सिंह राणा, नीना कौशिक, प्रीतम सिंह, एनआर विद्यार्थी, राजेंद्र गुप्ता, सोमचंद, चंद्रकला परमार ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। इसके अलावा प्रेमपाल चौहान, बलबीर सिंह पुंडीर, रूप राम शर्मा, शशी दुग्गल, ऊषा शर्मा, शेख इकबाल, ईश्वर गुरंग, तेज बहादुर, गुरदेव धीमान, सेवा राम, देवी सहाय शास्त्री, स्नेह दत्ता, स्नेह शर्मा, रक्षा शर्मा, निर्मल अग्रवाल सहित कई अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विभिन्न आयु वर्ग को 5 से 15 फीसदी तक अतिरिक्त डीए देने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Related posts