सड़कें बहाल करने में जुटा बीआरओ

उदयपुर। घाटी में हुई ताबड़तोड़ बर्फबारी के बाद सीमा सड़क संगठन ने एक बार फिर कमर कस ली है। शनिवार को मौसम साफ होते ही बीआरओ ने उदयपुर और इसके आसपास के इलाकों की सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। मौसम साफ होते ही सीमा सड़क संगठन ने युद्ध स्तर पर सड़कों से बर्फ हटाने का निर्णय लिया है। बीते दिनों लाहौल घाटी में हुई बर्फबारी से घाटी के तमाम मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम साफ रहा तो तीन-चार दिन तक केलांग-दारचा, केलांग-सिस्सू सहित केलांग-उदयपुर के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए इंतजार करना पड़ेगा। मौसम साफ होते ही ताजा बर्फबारी के बीच हिमखंड लुढ़कने का खतरा पैदा हो जाता है। लाहौल घाटी के लोगों को उम्मीद है कि मौसम ने साथ दिया तो केलांग-उदयपुर के लांग-दारचा, केलांग-सिस्सू मार्ग पर जल्द वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 94 आरसीसी के कमांडिंग अफसर एसके नरवाल ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो एक-दो दिन के भीतर सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी।

Related posts