जीप दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

कुल्लू। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र निरमंड के डीम में जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया है। दुर्घटना निरमंड के डीम में हुई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब डीम निवासी श्याम लाल और गंगा राम एक जीप में अरसू से डीम जा रहे थे तो उसी दौरान डीम के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक श्याम लाल घायल हो गया, जबकि गंगा राम की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक घायल चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है और दुर्घटना में मरे व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 279 और 337 के तहत मामला दर्जकर कर लिया है।

चार पर मारपीट करने का आरोप
कुल्लू। निरमंड में एक महिला ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाओं क्षेत्र के छमारला निवासी लीला देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि छमारला गांव की चार महिलाओं और पुरुषों ने उसके घर आकर मारपीट की है। वहीं, अभद्र भाषा और जान से मारने की धमकी भी दे डाली है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts