रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

कुल्लू। शनिवार दोपहर तक घाटी का मौसम शुष्क रहने से गदगद जिलावासियों की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। सुबह के वक्त खिली धूप से लोनिवि, आईपीएच तथा बिजली मकहमों के अधिकारियों के अलावा आम लोगों ने राहत की सांस ली थी कि दोपहर बाद मौसम के बदले तेवरों ने जिलावासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। रोहतांग समेत जिला की चोटियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। रोहतांग दर्रा के अलावा जलोड़ी दर्रा, हनुमान टिब्बा, मकबरे, रघुपुरगढ़, कोकसर, टकरासी बंगला आदि पहाड़ियों पर हल्का हिमपात होने की सूचना है। पहले से ही भारी हिमपात से अस्तव्यस्त चल रहा कुल्लू-लाहौल जिला के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने इस संदर्भ में दूर दराज के दुर्गम इलाकों के लोगों से अपने घर से बाहर न निकलने की अपील की है। डीसी लाहौल-स्पीति वीर सिंह ठाकुर ने भी घाटी में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से दूरपार न जाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि लोग मौसम की स्थिति को भांप कर ही आवाजाही करें। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने को कहा है।

Related posts