
देसी-विदेशी व्यंजन बनाने के शौकीन लोगों केंद्र सरकार और नगर निगम अच्छी खबर लेकर आया है। इसके तहत बीपीएल और एलआईसी कार्ड धारक जो शहर के स्थायी निवासी हैं उन्हें दो महीने का निशुल्क कुकिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में हिमाचली व्यंजनों के अलावा हिंदुस्तानी, चाईनीज, साउथ इंडियन आदि व्यंजन बनाने सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष रखी है। इच्छुक आवेदक स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना सचिव भारती कुठियाला, अध्यक्ष अजय शर्मा और सचिव प्रीतम भारद्वाज से संपर्क कर सकते हैं।
