बजट में कुल्लू को तीन बस अड्डे

कुल्लू। प्रदेश के बजट में कुल्लू जिले के लोगों को कई सौगातें दी गई गई हैं। बजट में जहां कुल्लू, मनाली और मणिकर्ण के लिए बस अड्डा मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है। वहीं, पर्यटन कारोबारी नए पर्यटन स्थल विकसित न होने से मायूस भी हैं।
प्रदेश सरकार के बजट में कुल्लू में ट्रामा सेंटर स्थापित करने और आईसीडीपी प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी दी गई है। इसके अलावा कुल्लू, मनाली और मणिकर्ण में आधुनिक बस अड्डे स्थापित करना भी बजट में शामिल किया गया है। कुल्लू के लिए प्रीणी पोजल 220/223 केवी की डबल लाइन स्थापित करने को भी बजट में शामिल किया गया है। बजट में कुल्लू के लिए वाटर स्कीम डालने पर लोगों के लिए खुशी की बात है। इसके अलावा बजट में एंटी हेल नेट लगाने पर 80 फीसदी सब्सिडी मुहैया करवाने और सेब की किस्मों के पौधे दूसरे देशों से आयात करना आदि कुल्लू के बागवानों के लिए राहत भरा है। कुल्लू में सेब स्टोरेज के लिए कंट्रोल एटमोस्फेयर स्टोर खोलने को भी हरी झंडी मिलने से भी कुल्लू के बागवानों को रहात मिलेगी। इसके अलावा लाहौल-स्पीति में पर्यटन को विकसित करने के लिए टूरिज्म एक्सन प्लान बनाने को भी बजट में शामिल किया गया है। बजट में जहां कुल्लू वासियों को कई सौगातें दी गई हैं। वहीं, कुल्लू लोग बजट में नए पर्यटन स्थल विकसित करने और पर्यटन कारोबार को बढ़ाने के लिए कोई विशेष योजनाएं शुरू न करने से मायूस हैं।

Related posts