ये देश वीर जवानों’ गाने से भरा जोश

नंगड़ा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगड़ा मेें शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमें कांगड़ा बैंक के निदेशक राजीव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर बच्चाें ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
छात्रों ने मस्त वणा देणगे वीवा, कुड़ियां पंजाब दीयां, ये देश है वीर जवानों पर प्रस्तुतियां देकर खूब धमाल मचाया। मुख्य अतिथि राजीव गौतम ने अपने संबोधन में स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यालय की मांगों में स्कूल में डंगा लगाने, रिक्त पड़े पदों को भरने का आश्वासन दिया। जिससे बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की समस्या न आए। उसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य अजमेर सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। गौतम ने शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. रेणु बाला, पूर्व बीडीसी सदस्य विजय राणा, रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान योगराज, एसएमसी प्रधान मधुबाला, राजेश कुमार, मास्टर जोगिंद्र लाल, बलवीर राणा, मास्टर रामदास भाटिया, राकेश कुमार गर्ग आदि समेत अन्य कई अभिभावक मौजूद रहे।

इन्हें किया गया पुरस्कृत
कक्षा छठी से इंदु बाला, पूनम और अनीश अहमद, कक्षा सातवीं से सौरया, अनिता देवी, कविता देवी, अमीर अहमद, आठवीं से हनी कुमार, ज्योति, अमित कुमार, नौवीं कक्षा से ममता देवी, दीक्षा, निहाल चंद, दसवीं कक्षा से रेणु वाला, भानु ठाकुर, सौरभ कुमार, जमा एक विज्ञान संकाय में अंकित, शुभम चौधरी, आशीष परमार, रोहित कुमार, कला संकाय में रितु, प्रीति, शिल्पा, जमा दो कला संकाय में वंदना देवी, मोनिका देवी, रजनी, विज्ञान संकाय में अनु वाला, रेणु वाला और शिल्पा चौधरी को पुरस्कृत किया।

Related posts