बिमला कश्यप ने दिए पांच लाख रुपये

रोहड़ू। राज्य सभा सांसद बिमला कश्यप ने कोटखाई के बडैंऊ गांव में अग्नि प्रभावितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने प्रभावितों के प्रति दुख भी व्यक्त किया है। वहीं लोगों से भी प्रभावितों के सहयोग में आगे आने का आग्रह किया है।
जुब्बल कोटखाई भाजपा मंडल और पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने पांच लाख रुपये के सहयोग के लिए राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल की ओर से गांव-गांव में अग्नि प्रभावितों के लिए सहायता जुटाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, महामंत्री ,गोपाल जबैईक, उमेश शर्मा, यशवीर जस्टा, महासू जिला उपाध्यक्ष रविंदर चौहान ने कहा लोक सभा सांसद वीरेंद्र कश्यप, राज्य सभा सासंद बिमला कश्यप ने बड़ैऊं गांव के अग्नि प्रभावितों को पांच पांच लाख रुपये की सहायता दी है। उन्होंने भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई की ओर से दोनों सांसदों का आभार व्यक्त किया है।

नरेंद्र बरागटा का नावर दौरा रद
रोहड़ू। पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा का छह से आठ फरवरी तक नावर क्षेत्र का दौरा रद हो गया है। भाजपा मंडल महासचिव उमेश शर्मा ने बताया कि खराब मौसम के कारण दौरा रद करना पड़ा है। उन्होंने कहा अब प्रदेश में नरेंद्र मोदी की रैली के बाद नावर क्षेत्र के दौरे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

Related posts