
ऊना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि देश में कांग्रेस नेता एवं नीति विहीन पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने से डर रही है। सत्ती सोमवार को विश्राम गृह में जिला भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलबीर बग्गा ने की। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने गलत नीतियों को जनता पर थोपकर देश को पीछे धकलने का काम किया है। जब मनमोहन सिंह फेल हो गए हैं और सोनिया गांधी पीछे हट रही हैं तो ऐसे में राहुल गांधी को चोरी से आगे करने का प्रयास हो रहा है और उसमें भी कांग्रेस को हार का डर सता रहा है। जनता ने नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का फैसला कर लिया है। वीरभद्र सरकार प्रदेश में विकास करवाने में विफल साबित हो रही है। सत्ती ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए तैयार होने को कहा। हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा जीतेगी। 16 फरवरी को सुजानपुर में नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली होगी। बैठक में पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, प्रदेश भाजपा सहमीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, प्रो. राम कुमार, सुशील कालिया, चौधरी मक्खन सिंह, सागर दत्त भारद्वाज, यशपाल राणा, डा. रामपाल सैणी, जगजीत मनकोटिया, श्याम मनिहास, रमेश चंद भड़ौलिया, राम मुर्ति, देसराज राणा, अविनाश मैनन, अवतार घुग्गी, विनोद पुरी, राणी रणोत, ममता कश्यप, उर्मिला चौधरी, पवना देवी, प्राणनाथ, बलराम बबलू, लखवीर लक्खी, अंबिका दत्त, अमृत भारद्वाज, कुलविंद्र, मास्टर ज्ञान चंद, कमल शर्मा, तिलक राज सैणी, चरणजीत अटवाल, मास्टर तरसेम, चरणजीत मौजूद रहे।
