
रिवालसर (मंडी)। कलखर-नेरचौक सड़क मार्ग पर कलखर स्थित बजीर बावड़ी के पास मक्की से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक चालक की जान तो बाल-बाल बच गई। लेकिन ट्रक में भरी मक्की खराब हो गई। ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। हादसा सड़क का डंगा बैठने से हुआ। रिवालसर पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मक्की से भरा यह ट्रक नेरचौक से मुकेरिया पंजाब जा रहा था। कलखर स्थित बजीर बावड़ी के पास चढ़ाई पर अचानक सड़क का डंगा बैठ गया। इससे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अचानक सड़क का डंगा बैठने पर ट्रक चालक ने सड़क पर कूदकर अपनी जान बचाई। बल्ह थाना प्रभारी मदन धीमान ने बताया कि ट्रक नेरचौक से मुकेरिया जा रहा था।
