
हमीरपुर। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने एक निजी बस को जब्त किया है। बस ने एसआरटी (स्पेशल रोड टैक्स) जमा नहीं करवाया है। बस का करीब चार माह का एसआरटी पेंडिंग चल रहा था। बस को वीरवार को जब्त किया गया है।
वीरवार को सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने अपनी टीम सहित भिड़ा के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान 17 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 10 वाहन चालकों से जुर्माना मौके पर वसूल कर लिया गया है। साढ़े चार हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई है। शेष चालान आगामी कार्रवाई के लिए कार्यालय को भेज दिए गए हैं। अधिकतर चालान ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और बिना लाइसेंस, आरसी के हैं। एआरटीओ रमन शर्मा ने बताया कि एक बस को जब्त किया गया है। 17 चालान किए गए हैं। इनमें से 10 का जुर्माना मौके पर ही वसूल कर लिया गया है।
