
कुल्लू। कैनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप 2014 में कुल्लू के खिलाड़ियों ने चार कांस्य पदक जीते। कुल्लू के पिरड़ी निवासी गिमनर सिंह ने सिंगल इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा किया। टीम वर्क में भी पिरंडी निवासी गिमनर सिंह, नवीन कुमार और लवेश कुमार ने कांस्य पद हासिल किया। भोपाल (मध्यप्रदेश) में 15 से 20 जनवरी तक चली कैनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप में देश भर से करीब 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल काइकिंग एवं केनोइंग संघ के सचिव पीएस गुलेरिया की अध्यक्षता में हिमाचल टीम का गठन किया गया। इसके लिए पौंग डैम में एक माह तक कैंप लगाया गया। टीम में कुल्लू के गिमनर सिंह, नवीन कुमार और लवेश कुमार, किन्नौर के चंद्रप्रकाश, मनाली के घोटक छेरिंग, बिलासपुर के सोमनाथ, कांगड़ा के विजय कुमार, तलवाड़ा के श्याम चंद और अभिषेक कुमार तथा सुंदरनगर के इरफान अख्तर को शामिल किया गया। कोच राकेश कुमार नियुक्त किए गए थे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गिमनर सिंह ने दो कांस्य पदक जीते।
