कर चोरों से वसूला 13 लाख रुपए जुर्माना

परवाणू (सोलन)। परवाणू स्थित आबकारी एवं कराधान (दक्षिणी फ्लाइंग जोन) की टीम ने दो भिन्न-भिन्न कर चोरी के मामलों में 13 लाख एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में सिरमौर जिले की एक फर्म जो फरनेंस आयल बाहरी राज्यों से मंगवाती थी। फर्म की ओर से विभाग को रिटर्न व कर जमा नहीं करवाया जाता था। इस पर टीम ने इस फर्म के ब्रिकी व खरीद के कागजों की जांच पड़ताल की, इसमें अनियमितताएं पाई गई। इसके तहत फर्म को 11 लाख 81 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। दूसरे मामले में परवाणू औद्योगिक नगर में एक स्क्रैप का भरा ट्रक परवाणू से दूसरे राज्य का ले जाया जा रहा था। जांच करने पर कागजात न मिलने पर इस पर एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
आबकारी एवं कराधान (साउथ जोन फ्लाइंग) विभाग के ईटीओ भूप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। विभाग की टीम में ईटीओ भूप राम, निरीक्षक गुरचरण सिंह व निरीक्षक अंकित शामिल थे।

Related posts