
भुंतर (कुल्लू)। मौहल क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को मौहल पंचायत प्रधान ने टेलीफोन पर सूचना दी कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस का दल सूचना पर एएसआई रामनाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके से कड़ी से लटक रहे शव को कब्जे में लेकर कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन, पुलिस घटनास्थल के सभी पहलुओं को सामने रखकर छानबीन कर रही है। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई गई है। आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान 25 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। डीएसपी ने कहा कि मामले की छानबीन का जिम्मा एएसआई संजय शर्मा को सौंपा गया है।
