विवेकानंद अस्पताल में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज : शांता

पालमपुर (कांगड़ा)। विवेकानंद मेडिकल ट्रस्ट पालमपुर में स्वामी विवेकानंद की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शांता कुमार ने कहा कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद को पढ़ा है, लिखा भी है और उनके कदमों पर चलने की कोशिश भी की है। विवेकानंद अस्पताल की उपलब्धियों पर कहा कि यह अस्पताल लोगों को इस समय बेहतर सुविधाएं दे रहा है। यहां जल्द ही शहीद सौरभ कालिया के नाम पर साठ सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज खुलेगा। अस्पताल में हृदय रोग का इलाज भी शुरू हो जाएगा। विवेकानंद अस्पताल को बनाने के लिए कई अड़चनें आईं, लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं खोया। इस अस्पताल के लिए गरीब और अमीर लोगों ने पैसे दिए हैं और उनके विश्वास पर यह अस्पताल खरा उतर रहा है। इसमें मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद भी शुरू हुई है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री किशन कपूर, रमेश धवाला, विवेकानंद मेडिकल ट्रस्ट के निदेशक सुदर्शन शर्मा, ट्रस्टी कमलेश शर्मा, संजीव कपूर, जेपी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. रघुनाथ वंशी, संतोष शैलजा, विक्रम शर्मा, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, आत्मा राम, रेणु चड्ढा, संजय चौधरी, राम चंद भाटिया, पूर्व परिवहन उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, जिला भाजपा अध्यक्ष पालमपुर विनय शर्मा, महामंत्री मुल्ख राज प्रेमी, प्रदेश मीडिया सह संयोजक हिमांशु मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी तनु भारती, सह प्रभारी संजय वालिया, मनोज शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष अजय शर्मा, रणवीर निक्का, रणजीत पठानिया, गांधी राणा, उत्तम चौधरी, बीके चौहान, बीके जरियाल, अर्जुन ठाकुर, मंगल सिंह, संजय उपाध्याय, रविंद्र गुलेरिया, जोगेंद्र शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव सुदेश राणा, श्रेष्ठा देवी, सोनिया बंटा, वीना श्रीवास्तव, शोभा पुरी, स्नेह शर्मा, उर्मिल भूरिया, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, डीआर ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts