
भल्याणी (कुल्लू)। पंचायतीराज संस्थाओं के उत्थान तथा सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगे। देशभर में सरकार के पंचायतीराज संस्थाओं के साथ तालमेल को और सुदृढ़ करेंगे। यह शब्द पंचायत परिषद के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहे। उन्होंने उनकी ताजपोशी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके पंचायतीराज संस्थाओं के साथ लंबे अनुभव के मद्देनजर ही ऐसे ऊंचे पद पर उनकी नियुक्ति हो पाई है। वह जल्द देशभर में दौरा कर संविधान में दी गई पंचायतीराज संस्थाओं की शक्तियों के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक करेंगे। उधर, सड़क परिवहन एवं स्वास्थ्य जनहित विकास समिति मनाली विस के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री को इस पद पर ताजपोशी के लिए बधाई दी है। समिति अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष हंस राज शर्मा, गोकुल चंद, रमेश डोगरा, रोशन भल्ला, पीतांबर कूपर, देवी सिंह, छपे राम, टिकम राम, कमला बौध, किरना ठाकुर, छिम्मे बोध, इंद्रा शर्मा, ज्योति प्रकाश, नील ठाकुर, पूर्ण चंद, पूर्व उपप्रधान दीनानाथ ने उन्हें को बधाई दी
