डीसी ने किया पार्वती चरण-2 का दौरा

कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने एनएचपीसी की पार्वती परियोजना चरण-2 के शिलागढ़ स्थित टीबीएम साइट का दौरा किया। दौर के लिए पहुंचे डीसी का परियोजना के महाप्रबंधक एके सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान डीसी ने परियोजना सुरंग निर्माण में लगी बोरिंग टीबीएम मशीन का निरीक्षण किया। परियोजना अधिकारियों ने उन्हें टीबीएम के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। डीसी ने परियोजना प्रबंधक को पार्वती जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं जल्द निर्माण करने को भी कहा। उन्होंने साइट की दुर्गम परिस्थितियों में परियोजना के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी सराहा। उन्होंने महाप्रबंधक एनएचपीसी को इस परियोजना को जल्द पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Related posts