चैतड़ू में अर्धनग्न हालत में मिला शव

गगल (कांगड़ा)। चैतड़ू-शीला चौक पर चैतड़ू के पास एक अधेड़ व्यक्ति का अर्धनग्न हालत में शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुक्रवार सुबह अपने काम से जाने वाले लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यक्ति की मौत ठंड के कारण हुई है। पोस्टमार्टम में किसी भी तरह के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक की बाजू पर ग्लूकोज की नीडल भी लगी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति धर्मशाला और टांडा अस्पताल में उपचाराधीन होगा, लेकिन जांच करने पर पता चला कि वहां से कोई भी मरीज भागा नहीं है। एसएचओ कांगड़ा महेंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

Related posts